मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: -देशभर से 9 प्रतिभागियों का हुआ है चयन, बिहार से अकेले हैं संचय मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के युवा अभिनेता संचय रमन का लाइट हाउस ऑफ स्टोरी टेलिंग, गोवा के नौ महीने के पूर्णतः वित्तपोषित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। लिखित परीक्षा, प्रदर्शन और इंटरव्यू के आधार पर उनका चयन किया गया है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में पूरे भारत से नौ प्रतिभागियों का चयन हुआ है, जिनमें संचय बिहार के अकेले प्रतिभागी हैं। इनके अलावा भारत से बाहर के दो प्रतिभागी भी शामिल हैं।कार्यक्रम के तहत अब तक 10 से 15 फिल्मों एवं विज्ञापनों का निर्माण किया जा चुका है। देश के नामचीन फिल्म निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर, लेखक, संगीत निर्देशक, एडिटर और तकनीकी विशेषज्ञ प्रशिक्षण दे रहे हैं। संचय पिछले चार वर्षों से आकृति रंग सं...