मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूबे के बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच सोमवार को अनुग्रह राशि वितरित की। इस दौरान जिले के भी चार प्रखंडों के 27.5 हजार से अधिक प्रभावितों के खाते डीबीटी से राशि ट्रांसफर की। जिला जन संपर्क विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।विज्ञप्ति में कहा गया कि जिले के चार प्रखंड-साहेबगंज, पारू, कटरा एवं गायघाट की 23 पंचायतों के बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत राशि का वितरण किया गया। कुल 27 हजार छह सौ प्रभावितों के खातों में पटना से ही सीएम ने ऑनलाइन 19.32 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बाढ़ प्रभावित 4,362 परिवारों के खातों में अंतरित हुई 3.05 करोड़ की राशि साथ ही सीएम के निर्देश पर इन प्रखंडों के अलावा अन्य प...