मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने आठ विद्युत कार्यपालक अभियंताओं (ईईई) का तबादला किया है। इनमें छपरा ईस्ट के कार्यपालक विद्युत अभियंता पंकज कुमार को मुजफ्फरपुर में विद्युत कार्यपालक अभियंता (एसटीएफ) बनाया गया है। कंपनी के महाप्रबंधक (एचआर/प्रशासन) विनय कुमार के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...