Muzaffarpur News: जिला फुटबॉल लीग के लिए 20 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक बुधवार को अध्यक्ष फिरोजुद्दीन फैज के आवास पर हुई। इसमें जिला फुटबॉल लीग कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए टीमों को 20 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा। लीग के आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। राकेश कुमार को मुख्य संयोजक, मो. करार और सुरेश महतो को सह संयोजक बनाया गया। एसोसिएशन की ओर से 15 अगस्त को सुबह 10 बजे खुदीराम बोस स्टेडियम में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस मौके पर महिला और वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच फैंसी फुटबॉल मैच भी आयोजित होगा। बैठक में महिला फुटबॉल बिहार के संयोजक असगर हुसैन, डॉ. अजीत कुमार, आलोक कुमार, अमरदीप गुप्ता, वीरेंद्र यादव, अब्दुल गफ्फार व मो. करार मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: कटकमदाग प्रखंड में सांसद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.