मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला कबड्डी लीग-2026 का आयोजन 30 और 31 अक्तूबर को किलकारी भवन, जिला स्कूल परिसर में होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संजय केजरीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। कबड्डी संघ के जिला सचिव मनोज कुमार सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में 51 किलोग्राम और बालिका वर्ग में 48 किलोग्राम तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग के लिए वजन सीमा 58 किलोग्राम और बालिका वर्ग के लिए 55 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस बार प्रतियोगिता में अंडर-16 वर्ग शामिल नहीं है। आयोजन मुजफ्फरपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन करा रहा है। खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे रिपोर्ट करनी है।

हिंदी ...