Muzaffarpur News: जाफरपुर चौक पर सड़क टूटने राहगीर परेशान
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंबारा-देवरिया मुख्य मार्ग के जाफरपुर चौक के पास करीब 200 मीटर में सड़क की हालत जर्जर है। इस कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। प्रतिदिन दर्जनों राहगीर इस कारण दुर्घटना के शिकार होते हैं। भाजपा नेता सह पारू व्यापार मंडल के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह ने रविवार को जिला अधिकारी व पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा यह सड़क अरेराज से एकम्मा, जाफरपुर, कमलपुरा, बसैठा और अम्बरा को जोड़ता है। इससे रोज सैकड़ों बड़े व छोटे वाहन गुजरते है। सड़क जर्जर होने से आवाजाही में परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.