मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सकरा के गोपालपुर बघनगरी के जविप्र दुकानदार रवि कुमार को शराब की खेप के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। उसके गोदाम, घर और स्कॉर्पियो से शराब की खेप जब्त की गई है। उत्पाद थाने की पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। उत्पाद पुलिस ने मनियारी टोल प्लाजा के पास शराब लदे एक कंटेनर को पहले जब्त किया। इसमें मोतिहारी के कोटवा निवासी चालक समोल गिरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पुलिस टीम को बताया कि कंटेनर से शराब की कुछ खेप उसने सकरा के बघनगरी में रवि कुमार के गोदाम पर उतारा है। इसके बाद पुलिस टीम ने चालक को साथ में लेकर जविप्र दुकानदार के ठिकाने पर छापेमारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...