मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिसं। जल-जीवन-हरियाली दिवस पर प्रखंड के रुसुलपुर कोरीगांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पार्षद मनोज कुमार उर्फ मनोज ठाकुर ने विद्यालय प्रांगण में नीम, अमरुद सहित कई छायादार और फलदार पौधों को लगाया। मौके पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को विद्यालय के अलावा अपने घर के आसपास खाली जमीनों पर न केवल पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल व सुरक्षा भी करनी चाहिए। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने जिला पार्षद का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पर्यावरण जागरुकता को लेकर आरपीवाई बीएड कॉलेज में पौधरोपण मौके पर अनिल सिंह, राकेश कुमार, सरिता देवी, जित...