मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। घाटों की भौगोलिक व जलस्तर की स्थिति के अनुरूप खतरनाक घाटों की पहचान होगी। इसमें जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग व गृह विभाग द्वारा तय मानकों का पालन होगा। फिर घाटों की सूची सार्वजनिक होगी। इस क्रम में संबंधित इलाके के स्थानीय निवासियों से भी सुझाव लिए जाएंगे।

खतरनाक घाटों की पहचान और जरूरी सुविधाएं डीएम कुमार गौरव ने खासतौर पर इस साल नदियों में हुई जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क, संपर्क पथ, घाट, सीढ़ियों की मरम्मत, घाटों के समतलीकरण, पहुंच पथ निर्माण, बैरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, रोशनी व अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप घ...