Muzaffarpur News: जलजमाव से निपटने को आरडीएस कॉलेज में लगेगा पंप सेट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आरडीएस कॉलेज स्थित टेंट सिटी में इस बार जलजमाव न हो, इसको लेकर पंप सेट की व्यवस्था रहेगी। बीते 16 जुलाई को 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर आयुक्त ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया है।
पंप सेट की व्यवस्था आरडीएस कॉलेज में कांवरियों के ठहराव स्थल टेंट सिटी के अलावा जिला स्कूल परिसर में पंप सेट के साथ निगम की टीम तैनात रहेगी। अधिक बारिश होने की स्थिति में पंप चलाकर पानी निकाला जाएगा। बीते साल 3 अगस्त को सावन की आखिरी सोमवारी से ठीक पहले लगातार बारिश में कॉलेज परिसर स्थित सभी पांच टेंट-पंडाल डूबे थे। इनमें आर्ट्स व कॉमर्स ब्लॉक के सामने लगे तीन टेंट और मैदान में टेंट सिटी के साथ उसके बगल में कांवरियों के बैठने के लिए बने पंडाल में भी पानी भर गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.