मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जलकरों का बकाया राजस्व जमा नहीं करने पर बंदरा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। उससे अंतिम कारण पृच्छा की गई है। जिला मत्स्य पदाधिकारी रंधीर कुमार ने बताया कि बिहार जलकर प्रबंधन अधिनियम के तहत कई बार पत्र भेजने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई है। चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक राशि जमा नहीं होने पर जलकरों की बंदोबस्ती रद्द की जाएगी। साथ ही सीमित या खुली डाक के माध्यम से दोबारा बंदोबस्ती की जाएगी। यही नहीं, मंत्री के विरुद्ध नीलाम-पत्र वाद भी दायर किया जाएगा। इधर, पारू, मुरौल और कांटी के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्रियों को भी चेतावनी दी गई है। उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली किस्त का राजस्व अविलंब जमा ...