Muzaffarpur News: जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए सीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुशहरी प्रखंड के शेरपुर रेलवे गुमटी से एनएच 122 तक जर्जर मुख्य सड़क को पुनर्निर्माण के लिए शेरपुर पंचायत के सरपंच नंदन कुमार झा ने रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपा।सरपंच ने ज्ञापन में कहा है कि बोचहां प्रखंड की शेरपुर पंचायत शहर से सटे होने के कारण शेरपुर रेलवे गुमटी से एनएच 122 को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग काफी व्यस्त है। सड़क जर्जर रहने के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बरसात के समय जलजमाव से परेशानी और बढ़ जाती है। वर्तमान स्थिति ऐसी है कि आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सरपंच ने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को आवेदन दिए गए, किंतु अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।सरपंच ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.