मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। कमलपुरा बैंक चौक से फतेहाबाद जाने वाली जर्जर सड़क का मंगलवार को पारू विधायक शंकर प्रसाद ने निरीक्षण किया। उनके साथ ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता धनजंय कुमार सक्सेना एवं जेई जगत राय भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे, टूटे हिस्सों और आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। अभियंताओं की टीम ने बताया कि उक्त सड़क का सर्वे से लेकर स्टीमेट व टीएस हो चुका है और टेंडर प्रोसेस चला गया है। मुखिया ललन कुमार दास, समाजसेवी हितन बै...