मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले के विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर राष्टपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मोतीझील स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में गांधी जयंती मनाई गई। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मेयर निर्मला देवी, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार व प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं, गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय सभागार में गांधी-शास्त्री जयंती पर समारोह हुआ। अध्यक्षता सभापति डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की। उद्घाटन पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने किया। गांधीवादी चिंतक लक्ष्मण देव प्रसाद सिंह, डॉ. हरिनारायण ठाकुर व डॉ. संजय सुमन ने दोनों ...