मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहीद भगवानलाल पुस्तकालय के सभागार मे शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जगदीश शर्मा और संचालन नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। जयंती समारोह के दौरान जिला प्रशासन से शहर के किसी प्रमुख स्थान पर राजगुरु की आदमकद लगाने की मांग की गई। मौके पर डॉ.प्रदीप अग्रवाल, अरुण कुमार आर्य, अरुण कुमार, मुन्नी चौधरी, दीनबंधु आजाद, प्रभाकर कुमार, सुरेंद्र पासवान सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अमर शहीद राजगुरु को किया गया याद यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी शहीद राजगुरु की जयंती धूमधाम से मनाई यह भी पढ़ें- जिला कंाग्रेस कार्यालय में शहीद शिवराम राजगुरु को जयं...