मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा ने शुक्रवार को शहीद भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पंडित नागेन्द्र नाथ ओझा की 87वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल और संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। वक्ताओं ने उनके जीवनी को याद किया और उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, एचएल गुप्ता, मुन्नी चौधरी, दीनबंधु आजाद, अशोक भारती, अरुण कुमार, रणवीर अभिमन्यु, अजय विजेता, अजय कुमार, भगवान लाल सहनी, अंजनी कुमार पाठक व सुनील ओझा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...