मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्र के मिश्रौलिया चौक स्थित एक विवाह भवन में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की 79वीं जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता जनहित अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राज नारायण ने की। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने शरद यादव को याद करते हुए जनसंवाद पर जोर दिया। एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि जातिवाद के कट्टर विरोधी शरद यादव जमात को जोड़ने की बात करते थे। मौके पर हरिश्चंद्र प्रसाद, आलोक कुमार, चौथी यादव, प्रो. जंग बहादुर राय, बीके रंजन, सोनेलाल पासवान, आशेश्वर राय, मनोज दास, अवनीश कुमार, पंकज कुमार, ब्रजलाल यादव, रघुनाथ प्रसाद यादव, दीप नारायण यादव, जादूगर बीपी अखिलेश, उमाशंकर, नागेंद्र राय आदि थे।   यह भी पढ़ें- समाजवाद के प्रखर प्रहरी थे शरद य...