Muzaffarpur News: जमीन के दाखिल-खारिज में कांटी सीओ व आरओ की जांच
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू व उसके भाई पर बिना कीमत दिए केवाला कराई गई जमीन का दाखिल-खारिज करने में कांटी सीओ व आरओ की भूमिका की जांच की जा रही है। यह जांच ब्रह्मपुरा थाना पुलिस कर रही है। इस जमीन को बिना कीमत दिए केवाला कराने का आरोप विधायक व उसके भाई सहित पांच लोगों पर लगाया गया था। तब इस जमीन के दाखिल-खारिज की अर्जी को कांटी सीओ ने इसी आधार पर रद्द कर दिया था। बाद में यह जमीन विधायक की मां के नाम से केवाला कर दिया गया। इसके बाद कांटी सीओ ने पिछले कारणों की अनदेखी करते हुए विधायक की मां के नाम से जमीन का दाखिल-खारिज कर दिया। ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन ने बताया कि एक ही जमीन के पिछले केवाला की जानकारी होने के बाद भी दाखिल-खारिज किया गया है। अब सीओ व आरओ की भूमिका की भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.