मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। चांदनी चौक के पास जमीन और मार्केट को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कृष्णा टोली निवासी पीड़ित इंग्लिश प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि दो सितंबर की शाम उनकी जमीन पर कुछ लोग जबरन ईंट से रास्ता बना रहे थे। विरोध करने पर उनके और उनके चाचा शिवजी प्रसाद यादव के साथ मारपीट की। इंग्लिश ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के नगीना प्रसाद यादव ने पुलिस को बताया है कि घटना से पूर्व शाम करीब छह बजे नौ लोग उनके चांदनी चौक स्थित मार्केट पर पहुंचे और हंगामा और गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि मार्केट में रखी ईंट को फेंकने से मना करने पर ...