मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: कटरा। विधायक कोमल सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता का काम सर्वोपरि है, अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। वे गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में शैक्षणिक आधारभूत संरचना मद से करीब 93 लाख की लागत से बनने वाले दो अतिरिक्त क्लास रूम के शिलान्यास के मौके पर बोल रही थीं। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख नूर आलम, जिला पार्षद राजीव कुमार, विमल कुमार, अमित कुमार शर्मा, बीपीआरओ सोनाली भारद्वाज, विक्रम चौधरी आदि थे। इधर, बीडीओ शिवानी कुमारी ने विधायक को पाग पहनाकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...