मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदातपुर में मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कांटी विधायक अजीत कुमार, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा, नरकटिया विधायक सह जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल कुमार, इस्लामपुर विधायक सह प्रदेश छात्र प्रभारी रुहेल रंजन, छात्र प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार व जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार का सकरा विधायक आदित्य कुमार ने स्वागत किया। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कार्ययक्रम के सफल आयोजन को लेकर आभार जताया। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर साधुशरण कुशवाहा, केशव चौबे, मंकू पाठक, यशवंत प्रसाद, उदय कुमार, शिवजी साह, सोनेलाल चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, श्रीनाथ साह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...