मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। जजुआर बर्री पोखर के समीप शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हथियार और तीन गोली के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बाइक से किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों में जजुआर निवासी टीपू पासवान एवं सोनू कुमार शामिल है। थानेदार रोशन कुमार मिश्रा ने बताया कि टीपू पासवान पर कटरा के अलावा सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना समेत अन्य थानों में हत्या एवं शराब तस्करी का केस दर्ज है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तमंचे संग दो युवक गिरफ्तार,भेजे गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...