मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जजुआर पश्चिमी वार्ड नौ मोहल्ले में बीते 24 अगस्त की रात एक साथ आठ घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जजुआर का आभूषण व्यवसायी चोरी के सामान की खरीदारी कर गिरोह को संचालित कर रहा था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जजुआर निवासी सोनू कुमार और आभूषण व्यवसायी करण कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चोरी की घटना के बाद जजुआर ओपी में दो आवेदनों के आधार पर आठ घरों में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चोरों ने सुभाष ठाकुर, अशोक ठाकुर, राकेश ठाकुर, जीवेंद्र झा, अमरेश झा, सरोज ठाकुर, पंकज झा और खगेश ठाकुर के घरों को निश...