Muzaffarpur News: जगत राय बने फेयर प्राइस डीलर्स एसो. के अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । बोचहां में शनिवार को प्रखंड सम्मेलन सह फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से जगत राय को पांचवीं बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं, रामकुमार राम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। श्रीनारायण सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष व मो. असलम को प्रखंड महासचिव बनाया गया। एसोसिएशन के महासचिव देवन रजक ने कहा कि आज डीलरों के साथ नाइंसाफी हो रही है। इसको लेकर आंदोलन होगा। रामपुकार साह, अमरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, अमोद कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.