Muzaffarpur News: जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए 18 बेटिकट यात्री
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जंक्शन पर बुधवार को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इससे बेटिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। बिना टिकट लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में रेल पुलिस और आरपीएफ ने 18 बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूले गए। अभियान के दौरान रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान में 618 यात्री पकड़े गए; दिनभर हड़कंप के बीच जुर्माना वसूला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.