मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। छठ पर्व के बाद परदेस लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन के पीआरएस में करीब छह माह से बंद चौथे टिकट आरक्षण काउंटर को फिर से खोल दिया गया है। बीते चार दिनों से टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही थी। सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में लोग आरक्षण काउंटर पर पहुंचने लगे थे। काउंटर कम होने के कारण यात्रियों को लंबी कतार में में अधिक समय तक लगना पड़ रहा था। जिससे उन्हें कन्फर्म टिकट व आरएसी टिकट नहीं मिल पाता था। जिसके बाद वे लोग हंगामा करते थे। यह भी पढ़ें- Banka News: आखिर कब मिलेगा बांका रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की सुविधा यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जंक्शन के एरिया मैनेजर रविशंकर महतो के निर्देश पर बंद काउंटर को चालू कि...