मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर गुरुवार सुबह रेल पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल व 5500 नेपाली रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी सुशील सिंह (26) के रूप में हुई है।रेल पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7.30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर पोल संख्या दो के पास युवक संदिग्ध स्थिति में मिला। जांच के दौरान उसके पास से दो मोबाइल और 5500 नेपाली रुपये बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में रेल थाना मुजफ्फरपुर में केस दर्ज किया गया है। आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद मोबाइल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। नेपाली रुपये भी किस यात्री का चुराया लग रहा है। इसकी भ...