मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर लगे पार्सल स्कैनर की तकनीकी खामियां बुधवार को दूर कर दी गईं। संवेदक ने इसकी रिपोर्ट समस्तीपुर मंडल को भेज दी है। अब जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। इससे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। दरअसल, मंगलवार को समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने जंक्शन पर पहुंचकर पार्सल स्कैनर की जांच की थी। इसमें कई तकनीकी खामियां मिलने पर तत्काल दूर करने का निर्देश दिया था। बताया जाता है कि पार्सल स्कैनर चालू होने से ट्रेनों में जाने वाले हर पार्सल की जांच हो सकेगी। विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ और प्रतिबंधित सामान की तस्करी पर रोक लगेगी। यह भी पढ़ें- लिफ्ट-एस्केलेटर का संचालन आउटसोर्स से होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...