मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सड़क हादसे, सांप के काटने या नदी में डूबने से मौत के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूटता है, लेकिन इसी दुख के बीच कुछ लोग सरकारी मुआवजा दिलाने के नाम पर अपना जाल बिछा देते हैं। मुआवजा प्रक्रिया में देरी और जानकारी के अभाव का फायदा उठाकर बिचौलिए पीड़ित परिवारों से सौदा कर रहे हैं। नतीजतन जरूरतमंदों को राहत राशि मिलने की बजाय कर्ज और परेशानी और बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सीओ रिपोर्ट भेजने में लगा देते हैं महीनों, अटक जाता है मौत का मुआवजामुआवजा प्रक्रिया की समस्या प्रावधान के मुताबिक दुर्घटना में मौत पर मृतक के आश्रित को सरकारी मुआवजा दिया जाना है, लेकिन फाइल सीओ से लेकर अनुमंडल और जिला तक दौड़ लगाती रह जाती है। इसी बीच गांव के जनप्रतिनिधि और तथाकथित दलाल सक्...