Muzaffarpur News: छापेमारी करने गई उत्पाद पुलिस को घेरकर लोगों को छुड़ाया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रूपनपट्टी हाट चौक के समीप सोमवार रात शराब की सूचना पर उत्पाद पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कुछ लोगों को पकड़ लिया। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उत्पाद पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। करीब एक घंटे तक उत्पाद पुलिस की गाड़ी घेरकर लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस हिरासत से लोगों को छुड़ा लिया। आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस पर हमला करने की चर्चा है। सूचना पर सकरा थाना और उत्पाद थाने से काफी संख्या में पुलिस पहुंची। बंधक बने उत्पाद पुलिस और गाड़ी को भीड़ से निकालकर पुलिस ले गई।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद पुलिस ने सादे लिवास में छापेमारी की, लेकिन शराब बरामद नहीं हुई। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया, जिसे निर्दोष बताकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.