मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: कटरा। प्रखंड की सोनपुर पंचायत के देवगन में नौवीं के छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर देर रात उसका अंतिम संस्कार किया गया। थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि 14 वर्षीय पिंटू कुमार चार अक्टूबर की शाम आटा पिसाने गया था। इस दौरान वह लापता हो गया। मां रंजू देवी ने 5 अक्टूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में साइकिल मदन दास के घर पर मिली। पूछताछ में मदन ने हत्या कर शव जलकुंभी में फेंकने की बात कबूल ली। यह भी पढ़ें- कटरा : आठवीं के छात्र की हत्या, शव पोखर में फेंका थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...