मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांटी की एक बीबीए छात्रा ने शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए शनिवार को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप गोबरसही के एक युवक और उसके दोस्त पर है। पीड़िता ने बताया कि करीब साल भर पहले सोशल मीडिया पर युवक से पहचान हुई थी। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोप है कि अब आरोपित अपने दोस्त से भी संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर निजी तस्वीरें-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। दोस्त भी फोन कर परेशान कर रहा है। प्रभारी थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने आरोपितों को पूछताछ के लिए कॉल की तो दोनों ने मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस लोकेशन और सर्विलांस के आधार पर तलाश में जु...