मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ तीन स्कूली छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर आरोपित छात्रों ने उसके भाई को बुलाकर बुरी तरह पिटाई कर दी। बेहोश होने पर उसके ही मोबाइल से उसके पिता को कॉल कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां पहुंचे छात्रा के पिता ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के भाई ने तीन छात्रों को नामजद व सात अन्य अज्ञात के विरुद्ध अहियापुर थाने में 20 अक्तूबर को एफआईआर कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...