मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक छात्रा को एक सिरफिरा युवक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी युवक न सिर्फ सरेराह छात्रा का पीछा करता है, बल्कि उससे जबरन बात करने का दबाव भी बना रहा है। हद तो तब हो गई जब बात नहीं करने पर आरोपी ने अपने हाथ की नस काट ली। पीड़िता ने इस संबंध में नगर थाने में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...