मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के रसायनशास्त्र विभाग व स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में 'डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह मेधा छात्रवृत्ति वितरण समारोह' होगा। इसमें विभाग के टॉप पांच विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नावेदुल हक के संयोजन में यह कार्यक्रम सोमवार को दोपहर दो बजे से विभाग के प्रो. टी. शर्मा मेमोरियल हॉल में होगा। अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं राज्य स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह होंगे। कुलसचिव प्रो. डॉ. समीर कुमार शर्मा एवं प्रो. डॉ. एस. मुमताजुद्दीन विशिष्ट अतिथि होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...