मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के घनी आबादी वाले छाता बाजार में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर अवैध पटाखों की बिक्री हो रही है। ग्रीन पटाखों की आड़ में प्रदूषण फैलाने वाले और उच्च क्षमता के पटाखे खुलेआम बेचे जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अकेले छाता बाजार में प्रतिदिन आठ लाख रुपये से अधिक के अवैध पटाखों का कारोबार हो रहा है। इस धंधे में स्थानीय थाने की पुलिस की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। सीवान की घटना के बाद राज्यभर में सतर्कता के निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने केवल खानापूर्ति की। घनी आबादी और संकरी गलियों के कारण यहां आग लगने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। स्थानीय सतेंद्र साह और रामनाथ सिंह समेत अन्य ने जिला प्रशासन से तत्काल छापेमारी कर अवैध पटाखों की बिक्री...