मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। छाता चौक पर मंगलवार दोपहर जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी से एक महिला दुकानदार गायत्री देवी जख्मी हो गई। वह स्थानीय राजा बाबू की पत्नी है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंचकर हंगामा किया।

घटना का विवरण पुलिस की पूछताछ में ​पीड़िता ने बताया कि वह चौक पर कई वर्षों से दुकान चला रही है। बिना सूचना दिए उसकी दुकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। उसने जब इसका विरोध किया तो जेसीबी चालक ने मशीन से उसे घायल कर दिया। इससे उसके चेहरे पर गहरी चोट आई। ​उधर, घटना के बाद गायत्री और उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वह दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंच गई और ह...