Muzaffarpur News: छाजन पूर्वी पंचायत में लगा निःशुल्क होम्योपैथी शिविर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड की छाजन पूर्वी पंचायत में शनिवार को निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर ग्रामीण डाकघर के पास लगाया गया था। राजकीय आरबीटीएस होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर ने राज्य आयुष समिति के सहयोग से शिविर आयोजित किया था। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की गई। इसका उद्घाटन मुखिया सुमंगल सहनी और नोडल अधिकारी डॉ. शंभू ने फीता काटकर किया। इसमें जोड़ों, कमर, गर्दन और मांसपेशियों के दर्द से परेशान मरीजों को इलाज किया गया। घुटने का दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, कंधे में दर्द, हाथ उठाने में परेशानी, साइटिका और सुबह जोड़ों में जकड़न जैसी समस्याओं की विशेष जांच की गई। सभी मरीजों को मुफ्त होम्योपैथिक दवा और सलाह दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.