मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की जिला इकाई ने छह सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को समाहरणालय में धरना दिया। नेतृत्व जिला महासचिव देवन रजक कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आठ महीने की मार्जिन मनी का भुगतान विक्रेता को नहीं हुआ है। डीएसडी अभिकर्ता द्वारा डीलरों की दुकान पर अनाज का तौल नहीं किया जाता है। वजन कम रहने से विक्रेताओं को राशन वितरण करने में परेशानी होती है। अनाज वितरण करने के समय सर्वर भी जटिल समस्या है। जिला आपूर्ति टास्कफोर्स की मासिक बैठक में विक्रेताओं को बुलाने की मांग भी की। यह भी पढ़ें- राशन डीलर की समस्याओं के समाधान पर विमर्श अंत में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। धरना में शशिना...