मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता शहर के व्यस्त माड़ीपुर आरओबी पर सुरक्षा के लिए लगाया गया हाइटगेज छह दिन के अंदर दूसरी बार टूट गया। रविवार की आधी रात के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने हाइटगेज में ठोकर मार दी। घटना के समय मौके पर काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौजूद थी। हाइटगेज टूटने के बाद ट्रक चालक पहले पीछे हुआ और फिर पुलिस की मौजूदगी में मौके से फरार हो गया। गाड़ियों की रफ्तार और बड़े वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए यहां ब्रेकर और हाइटगेज बनाए गए थे。

हाइटगेज का पुनर्निर्माण बीते बुधवार की रात बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए नया हाइटगेज लगवाया था। पुल निगम की ओर से आरओबी की मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत के दौरान ब्रिज को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए ही हाइ...