मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। छठ पर व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा में चूक बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम कुमार गौरव ने निर्देश दिया है कि पूजा से चार दिन पहले तक सभी सड़कें दुरुस्त कर ली जाएं। खतरनाक और अनुपयुक्त घाटों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। डीएम-एसएसपी घाटों और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, जरूरत के अनुसार वाच टावर और नियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे। शौचालय, यूरिनल, पेयजल, चेंजिंग रूम, शेड और रोशनी की व्यवस्था होगी। घाटों तक जाने वाले रास्ते दुरुस्त किए जाएंगे। सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में घाटवार टीमें तैनात रहेंगी। बिजली के तारों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सिविल डिफेंस कर...