मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। छठ बाद काम पर लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए जंक्शन पर होल्डिंग एरिया बन रहा है। निर्माणाधीन मुख्य भवन में बनने वाले इस होल्डिंग एरिया से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले व्यवस्थित तरीके से रोका जा सकेगा। ट्रेन आने से 30 मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी। इससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ नियंत्रित की जा सकेगी। गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंचे समस्तीपुर एडीआरएम सन्नी सिन्हा ने होल्डिंग एरिया के निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे प्लेटफॉर्म से सीधे जोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। छठ बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटती है। दूसरे राज्यों में नौकरी व काम करने वाले प्रवासी त्योहार मनाने के बा...