Muzaffarpur News: छठ घाटों पर बैनर-पोस्टर से फाइलेरिया की दवा खाने के लिए करेंगे जागरूक
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। छठ महापर्व के दौरान फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा। जिले के सभी छठ घाटों पर बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके माध्यम से दवा सेवन के फायदे और बीमारी से बचाव की जानकारी दी जाएगी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. पीएन वर्मा ने बताया कि छठ में दूसरे राज्यों से घर लौटने वाले प्रवासियों को 16 से 20 नवंबर तक फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि कामकाज के सिलसिले में बाहर रहने वाले लोग भी दवा सेवन से वंचित नहीं रहें। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक फाइलेरिया की दवा नहीं खाने वाले लोगों को जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.