मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। छठ महापर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी भीड़ के बीच शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंगलवार को खरीदारी करने निकले लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। मोतीझील में घंटों वाहन रेंगते रहे। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे, लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आया।मोतीझील में जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर की गाड़ी भी फंस गयी। इसके बाद नगर थाना प्रभारी समेत पूरे थाने की पुलिस सड़क पर उतर आई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: छठ घाटों पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को हटवाया और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण एस...