Muzaffarpur News: छठी महोत्सव : 56 भोग से हुआ लड्डू गोपाल का महाभिषेक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरिसभा चौक स्थित मुरली मनोहर राधाकृष्ण मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक झूमरों और फूल-माला से सजाया गया था। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता मंदिर भक्तों के आकर्षण का केंद्र बन गया। महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को विधि-विधान से 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद भगवान की भव्य महाआरती की गई। षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। मंदिर में आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- Shamli News: हनुमान धाम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.