मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छठ के दौरान अखाड़ाघाट पुल होकर वाहनों का परिचालन बंद होगा। इसके साथ ही साहू पोखर रोड और केदारनाथ रोड में भी ट्रैफिक बंद किया जाएगा। साहू पोखर पर छठ के दौरान अत्यधिक भीड़ जुटने के कारण केदारनाथ रोड और साहू रोड में वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगा। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्रस्ताव तैयार किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अखाड़ा घाट में पवनी न होतई, चालीस साल में अईसन न भेलई...वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक प्रस्ताव के मुताबिक अखाड़ाघाट बांध रोड में भी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। जीरोमाइल चौक की ओर से वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। इसी तरह सिकंदरपुर मोड़ से आगे चारपहिया वाहनों को रोक दिया जाएगा। अखाड़ाघाट में अर्घ्य लेकर आने वाले देना बैंक के आगे ठेला से दउरा ले ज...