मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर मनाए जाने वाले चौठचंद पर्व को लेकर सोमवार को शहर से लेकर गांव तक उत्साह का माहौल रहा। व्रतियों ने दिनभर निर्जला रहकर शाम की पूजा की तैयारी की। घरों में फल, पकवान, खीर, दही, पूरी, मिठाई से पूजा की थाली सजाई गई। शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रतियों ने चंद्रदेव की पूजा की और अर्घ्य डाला। शहर के विभिन्न मोहल्लों में चौठचंद पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। पंडित जयकिशोर मिश्र ने बताया कि इस दिन चंद्रदेव को फल, पकवान और खीर का भोग लगाया गया। महिलाएं विशेष रूप से श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर में श्रद्धा से मनाया गया चौठ चांद पूजा के बाद व्रतियों ने परिवार के सदस्यों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। यह ...