मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रामपुर हरि थाना के पास एक होटल में तीन लोगों का शराब पार्टी करते वीडियो वायरल हुआ है। दिख रहे तीन लोगों में एक को थाना इलाके के एक बीट का चौकीदार बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीण एसपी ने जांच का निर्देश दिया है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कितना पुराना है और इसमें दिख रहा युवक चौकीदार ही है, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...