मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। पीयर, हत्था, मुशहरी, बोचहां, सकरा थाना और मुरौल ओपी क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी के 19 कांडों का पुलिस ने खुलासा किया है। वारदात में शामिल आठ शातिर पकड़े गए, इनमें चार नाबालिग और चार युवक शामिल हैं। शातिरों के पास से चोरी के सामान और चार बाइक बरामद की गई है। शनिवार को पीयर थाना पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें सकरा अंचल निरीक्षक समेत छह थानेदार को शामिल किया गया था। चोरी की वारदात के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। धरे गए शातिरों से पूछताछ के आधार पर मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गायघाट थाना क्षेत्र के छोटू कुमार, सन्नी कुमार के अलावा चार नाबालिग और मुरौल ओपी...