मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। थाना क्षेत्र के झिटकी गांव से दो सितंबर की रात चोरी हुए मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित बछुवन निवासी बिगु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी पश्चिमी टू अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि झिटकी निवासी पवन ने मोबाइल चोरी को लेकर कुढ़नी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीएसपी ने बताया कि आरोपित ने शिकायतकर्ता की आईडी से सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया। इसी के आधार पर पुलिस ने बिगु कुमार के घर पर छापेमारी कर मोबाइल बरामद कर लिया। डीएसपी ने बताया कि बिगु के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...